भारत में आद्रभूमि (वेटलैंड्स)
Wetlands in India in Hindi
Ramsar Sites in India in Hindi

आद्रभूमि क्या है
आद्रभूमि अमूमन जलीय और स्थलीय तंत्र का एक विशेष संगम होता है जहाँ के जल, जीवन और पर्यावरण को जल और स्थल दोनों पारिस्थितिकी तंत्र के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। सम्पूर्ण विश्व में ऐसे स्थलों की संख्याँ लगभग 2400 से भी ज्यादा है।
Ramsar Sites
आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) का महत्त्व
आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) जैव विविधतता की दृष्टि से सर्वाधिक समृद्ध स्थल माने जाते है। और ये आदिवासी लोगों के रोजगार का भी आधार होते है। आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) मछली उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान देते है। ये स्थल अत्यधिक उत्पादक और पारिस्थितिकी रूप से समृद्ध होते है। यह आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) जीवों के विकास के लिए आवश्यक पौषक तत्व प्रदान करते है। आद्रभूमि, बहते पानी की गति को मंद कर देती है जिससे मृदा के कटाव में उल्लेखनीय कमी आती है। सम्पूर्ण दुनिया में लगभग 45 प्रतिशत जीवों की प्रजातियां आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) पर निर्भर रहती है।
भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल कौन सा है? - पश्चिमी बंगाल का सुंदरबन डेल्टा
विश्व आद्रभूमि दिवस - 2 फरवरी 2022
विश्व आद्रभूमि दिवस प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है। 2 फरवरी, 1971 को ईरान के रामसर नामक स्थान पर आद्रभूमि समझौते को वैश्विक मान्यता मिली थी, सम्पूर्ण विश्व ने इस अवधारणा को अपनाया था। इसी परिपेक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है। हालाँकि रामसर आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) कन्वेंशन सन 1975 में लागू हुआ।
Adra Bhumi Divas 2022 Theme "लोगों और प्रकृति के लिए आर्द्रभूमि कार्रवाई" (Wetlands Action for People and Nature)'
भारत में आद्रभूमि (रामसर स्थल)
वर्तमान में भारत में कुल 49 आद्रभूमि (रामसर स्थल ) है। भारत के आद्रभूमि (रामसर स्थल ) का कुल क्षेत्रफल सम्पूर्ण दक्षिण एशिया में सर्वाधिक है। भारत में अंतर्राष्ट्रीय आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) स्थलों का नियमन अंतर्राष्ट्रीय आद्रभूमि (संरक्षण और प्रबंधन ) नियम, 2017 के तहत किया जाता है।
भारत की पहली रामसर साइट कौन सी है - राजस्थान का केवलादेव राष्ट्रिय उद्धान और मणिपुर की लोकटक झील
अंतर्राष्ट्रीय आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) स्थलों की सूची जिस दस्तावेज में रिकॉर्ड की जाती है उसे "मॉन्टेक्स रिकॉर्ड" के नाम से जाना जाता है। यह आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) स्थलों का एक रजिस्टर है। अंतर्राष्ट्रीय आद्रभूमि (वेटलैंड्स ) स्थलों की सूची में भारत के दो स्थानों को भी शामिल किया गया है जिनमें राजस्थान का केवलादेव राष्ट्रिय उद्धान और मणिपुर की लोकटक झील है।

2 टिप्पणियाँ
great article loved your given information
जवाब देंहटाएंMastram Ki Kahani
it was a beautiful article and you explained it so nicely thank you. Also if anyone has queries on insurance topics visit Live Insurance Info
जवाब देंहटाएंइस आर्टिकल के संबंध में यदि आपको किसी भी तरह की समस्या को तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं|
कृपया किसी भी तरह का स्पैम लिंक या अवैध कंटेंट ना डालें|
धन्यवाद...!!!🙏